img-fluid

आसानी से मिलने लगा पेट्रोल-डीजल, 45 लाख लीटर और बिक गया, किसानों को मिलेगा डीजल

March 27, 2026

इंदौर। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ बाहरी पम्पों (Pumps) पर भीड़ के फोटो-वीडियो वायरल (Photos and Videos Go Viral) होने पर इंदौर (Indore) की जनता भी पम्पों की ओर दौड़ पड़ी, जिसके चलते दो दिन तक पेट्रोल-डीजल हासिल करने और टैंक फुल करवाने की मारामारी नजर आई, जबकि प्रशासन लगातार अपील करता रहा कि अफवाह पर ध्यान न दें।


  • एक तरफ 48 घंटे में जहां 108 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल इंदौरियों ने अपनी गाडिय़ों में भरवा लिया, तो खाद्य नियंत्रक मोहन मारू के मुताबिक कल भी 19 लाख लीटर पेट्रोल और 26 लाख लीटर डीजल, इस तरह 45 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल और बिक गया और कल शाम और आज सुबह से ही अधिकांश पम्पों पर आसानी से पेट्रोल-डीजल मिलने लगा है। वैसे भी डिपो पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और क्राइसिस मैनेजमेंट को भी केन और बोतल में ईंधन देने को मना किया है। वहीं स्टेशनरी, मशीन और किसानों के दैनिक कार्य के लिए डीजल दिया जा सकता है, लेकिन पेट्रोल केन-बोतल, बैरल, ड्रम में देने पर पूरी तरह से रोक लगी है। आज सुबह भी मांगलिया डिपो से टैंकरों के जरिए पम्पों पर ईंधन भिजवाया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं और कल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए भी अन्य विषयों के अलावा पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के पर्याप्त स्टॉक और वितरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

    Share:

  • इंदौर की तर्ज पर देपालपुर में 5 साल से जमा 1250 मैट्रिक टन कचरे का किया निपटान

    Fri Mar 27 , 2026
    डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के साथ कई साधन-संसाधन भी कराए उपलब्ध इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) में इस बार चूंकि इंदौर (Indore) को लीग में नम्बर वन बने रहने के लिए देपालपुर (Depalpur) को भी स्वच्छ करने की चुनौती मिली है, जिसके चलते देपालपुर को भी शून्य लेगेसी वेस्ट किया गया। पिछले 5 सालों से जमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved