img-fluid

Petrol Diesel Price : आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

May 25, 2021

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 25 से 27 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 23 पैसे तक बढ़ी है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 84.32 रुपये प्रति लीटर है और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपये व डीजल की कीमत 91.57 रुपये प्रति लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर     डीजल         पेट्रोल
दिल्ली      84.32      93.44
मुंबई       91.57       99.71
कोलकाता   87.16      93.49
चेन्नई           89.11       95.06
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Share:

  • Share Market : 252 अंक बढ़कर 50 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

    Tue May 25 , 2021
    नई दिल्ली। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 252.64 अंकों (0.50 फीसदी) की तेजी के साथ 50904.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.20 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15281.90 के स्तर पर खुला। आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved