नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की मांग बढ़ने और कीमतों में उछाल का असर घरेलू बाजार में नहीं दिखा। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग फिर बढ़ने लगी है। एक दिन पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लेकिन बाद में ब्रेंट क्रूड कारोबार के अंत में 68.25 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 65.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved