बड़ी खबर व्‍यापार

आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली । इस समय कोरोना के नए मामलों (New Cases of Corona) पर अंकुश लगा है। अब उस तरह से केसेज नहीं बढ़ रहे हैं, जैसे पिछले महीने बढ़ रहे थे। इसलिए लगभग सभी राज्यों में अनलॉक (Unlock) होने लगा है। अनलॉक होने से पेट्रोल डीजल की मांग (Demand of Petrol Diesel) भी बढ़ी है। इसलिए दुनिया भर के बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) महंगा हुआ है। तभी तो आज यहां सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSU) ने पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी की। आज पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में जहां हर लीटर पर 25 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी हुई थी, वहीं डीजल की कीमत (Diesel Price) में प्रति लीटर 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली के बाजार में बुधवार (Wednesday) को पेट्रोल बढ़ कर 96.66 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 13 पैसे की छलांग लगा कर 87.41 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।


26 दिनों में ही 6.34 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 26 दिनों में ही पेट्रोल 6.34 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

26 दिन में 6.63 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 26 दिनों में ही डीजल का दाम 6.63 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 96.66 87.41
मुंबई 102.82 94.84
चेन्नै 97.91 94.04
कोलकाता 96.58 90.25
भोपाल 104.85 96.05
रांची 92.70 92.27
बेंगलुरु 99.89 92.66
पटना 98.73 92.72
चंडीगढ़ 92.96 87.05
लखनऊ 93.88 87.81

(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल में इस सप्ताह भी तेजी
कोरोना के साये से निकलने के बाद पश्चिम के अधिकतर देशों में अर्थव्यवस्था में पहले की तरह कामकाज होने लगा है। इससे वहां कच्चे तेल की मांग (Crude Oil Demand) बढ़ी है। भारत में भी धीरे धीरे अनलॉक शुरू होने से यहां भी पेट्रोल और डीजल की मांग (Petrol-Diesel Demand) निकल रही है। यह लगातार चौथा सप्ताह है कि कच्चे तेल की मांग बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से कच्चे तेल का दाम 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है। यह तीन साल का उच्चतम स्तर है। इससे पहले जुलाई 2018 में यह 73 डॉलर क्रॉस किया था। अमेरिकी बाजार में कल कारोबार के बंद होते समय ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.69 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 73.99 डॉलर प्रति बैरल को छू गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.91 डॉलर बढ़ कर 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

जानिए आज की पेट्रोलडीज़ल की क़ीमतें:

                    पेट्रोल.                          डीज़ल

भोपाल    ₹ 104.85                      ₹ 96.05

इंदौर       ₹ 104.92                       ₹ 96.13

जबलपुर  ₹ 105.11                        ₹ 96.30

देवास         ₹  105.04                     ₹ 96.24

ग्वालियर  ₹ 104.81                      ₹ 96.01

Share:

Next Post

प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए खास खबर, भारत बिल भुगतान प्रणाली का हुआ विस्तार

Wed Jun 16 , 2021
  नई दिल्ली। देशभर के 110 करोड़ प्रीपेड मोबाइल यूजर्स (prepaid mobile users) के लिए ये खबर बहुत खास है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर के करोड़ों प्रीपेड यूजर्स को राहत देते हुए भारत बिल भुगतान प्रणाली का विस्तार किया है। आरबीआई (RBI) ने भारत बिल पे सिस्टम का दायरा बढ़ाते हुए उसमें बिलर […]