
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत विजन महल स्थित एचपी पेट्रोल पंप में पंप संचालक द्वारा एक युवक पर पिस्टल की बट से हमला कर मारपीट कर दी। घटना की शिकायत युवक ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार थाना गोराबजार में मंजीत सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी साहू मोहल्ला सिद्धबाबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत दिवस अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एम 0763 से अपने दोस्त आशीष गोटिया के साथ बरगी डेम घूमकर लौटे रहा था। रात लगभग 8 बजे होटल विजन महल के बाजू वाले एचपी पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भराने रूका उसका दोस्त आशीष गोटिया गाड़ी से उतर रहा था। उसी समय किनारे में खड़ी एक मोटर सायकल में आशीष का हाथ लग गया जिससे मोटर सायकल गिर गई और इंडीकेटर टूट गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved