img-fluid

शहर के कृष्ण मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव

March 05, 2023

  • फूल और गुलाल से खेली गई गोवर्धननाथजी की हवेली में होली

उज्जैन। शहर के कृष्ण मंदिरों में फाग महोत्सव शुरू हो गया है। कल गोवर्धन नाथ जी के मंदिर में फूल और गुलाल से भक्त जनों ने होली खेली और भजन भी गाए। कार्तिक चौक स्थित गोवर्धननाथजी की हवेली में कल भगवान कृष्ण का मोहिनी रूप सजाया गया था और भक्त गणों ने कल शाम को भगवान के भजन गाए और नृत्य भी किया।


रात्रि 10 बजे तक मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगी रही। होली में अभी 2 दिन और बाकी है, इसके पहले ही शहर के कृष्ण मंदिर मदन मोहन की हवेली, श्रीनाथजी की हवेली और गोवर्धननाथजी की हवेली में वैष्णव संप्रदाय के भक्तगण बड़ी संख्या में दर्शन करने आ रहे हैं और होली महोत्सव भी शुरू हो गया है।

Share:

  • गैस सिलेंडर के भाव बढऩे के विरोध में कल शाम कांग्रेस ने किया प्रभावी प्रदर्शन

    Sun Mar 5 , 2023
    शहर कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर झांझ मंजीरे बजाए-महाकाल मंदिर में दर्शनों पर शुल्क लगाने का विरोध उज्जैन। देश में बढ़ती महंगाई एवं गैस सिलेण्डरों की मूल्य वृद्धि के विरोध में भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गैस सिलेंडर पर फूल चढ़ाकर महंगाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved