img-fluid

पीयूष गोयल ने फ्रांस में पेश किया भारत का विजन, अब ये है अगला कदम

June 05, 2025

डेस्क: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री (Union Commerce Minister) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की यूरोप यात्रा (Europe Tour) अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है. फ्रांस (France) में भारत का विज़न और वैश्विक व्यापार व्यवस्था (Global Trade System) में सुधार को लेकर दिए गए स्पष्ट संदेश के बाद अब उनकी अगली मंज़िल है इटली, जहां वे द्विपक्षीय बैठकों और India-Italy CEO Forum के ज़रिए भारत में निवेश के नए अवसरों को सामने रखेंगे. फ्रांस में जहां WTO, FTA और फ्रेंच कंपनियों के साथ सहयोग पर गहन चर्चा हुई, वहीं अब इटली में उद्योगपतियों के साथ रणनीतिक संवाद के ज़रिए भारत की आर्थिक कूटनीति को और मजबूती देने की तैयारी है.

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की. फ्रांस दौरे को सफलतापूर्वक समाप्त करने के बाद अब वे इटली दौरे पर निकल चुके हैं, जहां वे द्विपक्षीय व्यापारिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे और India-Italy CEO Forum को संबोधित करेंगे. इस यात्रा के दौरान वह व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए नेताओं और उद्योगपतियों से मिलेंगे. वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि गोयल इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग के एक सत्र की सह-अध्यक्षता भी करेंगे.


  • जेसीईसी सत्र दोनों पक्षों को चौथी औद्योगिक क्रांति (प्रौद्योगिकी क्षेत्र), कृषि प्रौद्योगिकी, डिजिटलीकरण, ऊर्जा बदलाव, पर्यावरण अनुकूल परिवहन और भारत-पश्चित एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे जैसे उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रगति का आकलन करने और सहयोग के लिए नये रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगा. गोयल प्रमुख औद्योगिक केंद्र ब्रेशिया में भारत-इटली वृद्धि मंच में एक उच्चस्तरीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे. बयान के अनुसार, यह मंच निवेश को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के प्रमुख उद्यमों और संबंधित पक्षों को एक साथ लाएगा.

    पीयूष गोयल ने अपनी यात्रा को “बेहद सकारात्मक” बताया. विश्व व्यापार संगठन के संदर्भ में कई अहम विषयों पर वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा हुई. WTO में सुधार उपायों और मजबूत विवाद समाधान तंत्र की जरूरत पर विशेष बल दिया गया. सदस्य देशों की साझा चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया और वैश्विक व्यापार के हित में संगठित सहयोग की प्रतिबद्धता जताई गई. भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है और उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा. फ्रांस के साथ भारत का वर्तमान व्यापार 15 अरब डॉलर के स्तर पर है, जिसे आने वाले समय में कई गुना तक बढ़ाने की योजना है. फ्रेंच कंपनियों जैसे Renault और Total Energies ने भारत की ग्रोथ स्टोरी पर विश्वास जताते हुए भविष्य में निवेश की इच्छा प्रकट की है.

    अब पीयूष गोयल इटली के मिलान में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और भारत में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे. India-Italy CEO Forum में स्टार्टअप्स, उद्योग प्रतिनिधियों और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं की उपस्थिति रहेगी.

    जिन प्रमुख इटैलियन कंपनियों के CEO से मुलाकात होगी

    • जियोर्जियो गिरोंडी, अध्यक्ष, UFI Filters Spa
    • स्टेफानो तोशी, सीईओ, Toschi Vignola Srl
    • मार्को नोसिवेली, सीईओ, EPTA Refrigeration
    • एनरिको कैरारो, अध्यक्ष, Carraro Group
    • डेनियल फोर्नी, MD, SOL Group
    • मिशेल पोगिपोलिनी, सीईओ, Poggipolini Spa
    • लौरा टार्क्विनियो, सीईओ, iMoon Lighting Srl

    Share:

  • बर्फ की चादर से ढका हेमकुंड साहिब, तीन दिन से हो रही बर्फबारी… सरोवर स्नान कर रहे यात्री

    Thu Jun 5 , 2025
    डेस्क: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 3 दिनों से लगातार बर्फबारी (Snowfall) का दौर जारी है. ऐसे में इन जगहों पर कड़ाके की ठंड (Very Cold) पड़ रही है. इसी बीच चमोली (Chamoli) में स्थित सिखों के तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में भी बर्फ की चादर बिछ गई है. यहां तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved