img-fluid

घर में मोर पंख लगाने से दूर होते हैं वास्‍तु दोष

August 16, 2020


मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक है। ऐसे में इसे घर पर या अपने पास रखना काफी शुभ फलदाई माना जाता है। यह घर का माहौल पॉजिटिव रखने के साथ घर-परिवार को बुरी नजर से बचाने का काम करता है।

वास्तुदोष करें दूर
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के साथ मोर का पंख रखने से वास्तुदोष दूर होता है। साथ ही घर के मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।

सफलता दिलाए
घर के साथ-साथ अपने पास मोर का पंख रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे अपने पास रखने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
मोर का पंख घर पर रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। साथ ही कारोबार में तरक्की मिलती है। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए मोर का पंख घर की दक्षिण- पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

पॉजिटिव एनर्जी
घर में मोर का पंख रखने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

नजर से बचाएं
नवजात शिशु को चांदी की ताबीज में मोर का पंख डालकर पहनना चाहिए।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ ऐसा करने से उसका बुरी नजर से बचाव रहता है।

बच्चे का जिद्दीपन होता है कम
घर के पंखों पर मोर का पंख लगाने से बच्चे का ज़िद्दीपन कम होता है। इसके लिए छत के पंखे के पंखों पर मोर के पंख बांध दें। ऐसे में बच्चे पर जिनी इस पंखे की हवा पड़ेगी उसका जिद्दीपन उतना ही कम होगा।

राहू दोष होता है दूर
वास्तु के अनुसार घर, जेब या डायरी पर मोर का पंख रखने से राहू दोष दूर होता है। अगर आप इसे घर पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए इसे घर की पूर्वी और उत्तर- पश्चिम दीवार पर ही लगाएं।

पढ़ाई में लगाए मन
अगर आपके बच्चे पढ़ने में आनाकानी करते है तो ऐसे में उनके कमरे या किताबों के बीच मोर का पंख रखें। इससे उनका पढ़ाई में मन लगने के साथ स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

Share:

  • अमेरिका में एक दिन में हजार से ज्यादा मौतें

    Sun Aug 16 , 2020
    वॉशिंगटन । कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कोहराम अमेरिका में मचा रखा है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 53 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 1071 मौतें हुई हैं. हालांकि दुनिया में पिछले दिन का आंकड़ा देखें, तो सबसे ज्यादा मामले भारत में बढ़े है. इसके बाद ब्राजील और अमेरिका में सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved