img-fluid

कॉपी विवाद ने पकड़ा तूल! ‘धुरंधर 2’ पर बयान देने वाले फिल्ममेकर को आदित्य धर का लीगल नोटिस?

April 04, 2026

नई दिल्ली। धुरंधर 2(Dhurandhar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 15 दिन बाद(15 days after) भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, इसकी सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज(release) भी टालनी पड़ी। लेकिन इसी बीच फिल्म विवादों में घिर गई है।

फिल्ममेकर ने लगाया कॉपी का आरोप

फिल्ममेकर संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ उनकी 2023 में आई फिल्म ‘डी साहब’ की कहानी से मिलती-जुलती है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट पहले ही स्क्रीनराइटर एसोसिएशन में रजिस्टर कराई थी, लेकिन मेकर्स ने उसमें बदलाव कर अपनी फिल्म बना ली। इस आरोप के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई और फिल्म की मौलिकता पर सवाल उठने लगे।

क्या भेजा गया लीगल नोटिस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे ऐसे बेबुनियाद दावे करना बंद करें। हालांकि, संतोष कुमार का दावा कुछ और है। उनके अनुसार, उन्हें कोई आधिकारिक लीगल नोटिस नहीं मिला, बल्कि सिर्फ ई-मेल के जरिए जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेकर्स उन्हें शिकायत न करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि वह इस मामले को कानूनी तौर पर आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

मेकर्स का जवाब: आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी पूरी तरह से आदित्य धर की ओरिजिनल रचना है। सूत्रों के अनुसार, आदित्य धर ने अपनी स्क्रिप्ट सितंबर 2023 में रजिस्टर कराई थी, जबकि संतोष कुमार ने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में दर्ज कराई। ऐसे में कॉपी का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत बताया जा रहा है।

  • क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी?

    धुरंधर एक भारतीय एजेंट हमजा (जसकीरत) की कहानी है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करता है। इस मिशन में उसका सामना खतरनाक दुश्मनों से होता है, जबकि एक तेज-तर्रार डिप्लोमेट उसका साथ देता है।

    Share:

  • गांदरबल एनकाउंटर पर सियासी घमासान, कांग्रेस विधायकों का जोरदार हंगामा

    Sat Apr 4 , 2026
    डेस्क: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का मामला गरमाया हुआ है. जिसमें विधानसभा में भी इसको लेकर घमासान देखने को मिला. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया. इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. विधायकों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved