img-fluid

आईपीएल 2025 के लिए खिलाडियों की रिटेंशन लिस्ट जारी, पंजाब के पास सबसे ज्‍यादा राशि बाकी, पढ़ें डिटेल्स

November 01, 2024

नई दिल्‍ली । आईपीएल 2025(ipl 2025) के लिए खिलाड़ियों ने रिटेंशन लिस्ट जारी(Retention list released) कर दी है। फ्रेंचाइजियों (Franchises)ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन (retain the group)करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से जमकर पैसा बहाया है। अब सभी की नजर मेगा नीलामी पर टिकी है, जिसका आयोजन नवंबर के अंत में होना है। इसमें पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर होगी। वहीं, सबसे कम कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स उतरेगी।

पंजाब किंग्स के पर्स में मोटी रकम शेष

मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं।

राजस्थान के पास नहीं बचे एक भी RTM


  • वहीं, रिटेंशन के लिए सबसे अधिक राशि खर्च करने वाली टीम की चर्चा करें तो इसमें राजस्थान रॉयल्स का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जिनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। इन्हें बरकरार रखने के लिए टीम ने 79 करोड़ खर्च कर दिए। अब उनके खाते में सिर्फ 41 करोड़ ही शेष हैं। वहीं, उनके पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं बचा है।

    राजस्थान के पास नहीं बचे एक भी RTM

    वहीं, रिटेंशन के लिए सबसे अधिक राशि खर्च करने वाली टीम की चर्चा करें तो इसमें राजस्थान रॉयल्स का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जिनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। इन्हें बरकरार रखने के लिए टीम ने 79 करोड़ खर्च कर दिए। अब उनके खाते में सिर्फ 41 करोड़ ही शेष हैं। वहीं, उनके पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं बचा है।

    मेगा नीलामी में कितनी राशि लेकर उतरेंगी टीमें?

    टीम रिटेंशन में खर्च राशि बची राशि आरटीएम
    चेन्नई सुपर किंग्स 65 करोड़ 55 करोड़ 1
    दिल्ली कैपिटल्स 47 करोड़ 73 करोड़ 2
    कोलकाता नाइट राइडर्स 69 करोड़ 51 करोड़ 0
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 37 करोड़ 83 करोड़ 3
    लखनऊ सुपर जाएंट्स 51 करोड़ 69 करोड़ 1
    पंजाब किंग्स 9.5 करोड़ 110.5 करोड़ 4
    मुंबई इंडियंस 75 करोड़ 45 करोड़ 1
    सनराइजर्स हैदराबाद 75 करोड़ 45 करोड़ 1
    राजस्थान रॉयल्स 79 करोड़ 41 करोड़ 0
    गुजरात टाइटंस 51 करोड़ 69 करोड़ 1

    Share:

  • MP: इंदौर-उज्जैन के बीच 1692 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के लिए कटेंगे 3000 पेड़

    Fri Nov 1 , 2024
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर और उज्जैन (Indore and Ujjain) के बीच 1,692 करोड़ रुपये (Rs 1,692 crore) की लागत से बनने वाली छह लेन की सड़क (Six lane road) के रास्ते में आने वाले करीब 3,000 पेड़ों को काटा (3,000 trees cut) जाएगा। पेड़ों की कटाई के लिए पहचान कर ली गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved