img-fluid

PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल से आया न्योता, नेतन्याहू ने आमंत्रित किया

October 22, 2026

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को फोन किया है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।”


  • प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO ने भी इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी की बातचीत के बारे में जानकारी दी है। PMO ने बताया- प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल संबंधों में निरंतर प्रगति का स्वागत किया है। इजराइली प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बातचीत में पीएम मोदी ने शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ने का रास्ता बताने के भारत के रुख को दोहराया है। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया; क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved