img-fluid

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई डेलीगेशन लेवल की वार्ता, कई समझौतों पर बनी सहमति

February 26, 2026

तेल अवीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझोतों पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज बृहस्पतिवार को दूसरा और आखिरी दिन है। यह दौरा भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित है। पीएम मोदी का पहला दिन भारत-इजरायल की दोस्ती के लिहाज से बेहद शानदार रहा। इससे पहले पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा- भारत-इजरायल का रिश्ता सबसे मजबूत है।

इससे पहले बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी को लेने पहुंचे थे। इसके बाद उनका भव्य स्वागत हुआ। इजरायली संसद नेसेट को किसी भारतीय पीएम ने पहली बार संबोधित किया। पीएम मोदी को नेसेट ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद रात्रिभोज में बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका पसंदीदा भोजन कराया और उनके सम्मान में कुछ ऐसा किया कि पीएम मोदी भी चौंक गए।

भारत-इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्ते को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह दोनों देशों की उम्मीदों की झलक है।


  • भारत में G2G मीटिंग का लिया गया फैसला
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमने भारत में G2G मीटिंग करने का फैसला किया है। जैसे ही हम इसका इंतजाम कर पाएंगे, हम यहां मौजूद जाने-माने मंत्रियों को बुलाना चाहेंगे।

    ‘भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं’
    इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने साझा बयान में कहा, “जब हम एजुकेशन में प्रिसिजन की बात करते हैं, तो अब हमारे पास हर युवा स्टूडेंट तक पहुंचने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर और AI है। जो सीमाएं पहले हमें रोक रही थीं, वो अब हमें नहीं रोक रही हैं। भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं। इजरायल और भारत इनोवेशन पर अड़े हैं। हमें पुरानी सभ्यताओं पर गर्व है, अपने अतीत पर बहुत गर्व है लेकिन भविष्य को पकड़ने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं और हम इसे एक साथ बेहतर कर सकते हैं।”

    पीएम मोदी ने क्या कहा?
    इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में PM मोदी ने कहा, “शालोम! मैं PM नेतन्याहू को मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। 9 साल पहले, मुझे पहली बार इजरायल जाने का मौका मिला था। 9 साल बाद, फिर से इजरायल जाना मेरे लिए गर्व का पल है। कल, मुझे ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। मैं यह अवॉर्ड 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल दोस्ती को समर्पित करता हूं।”

    ‘शानदार विजिट का शानदार नतीजा’
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा, “यह एक शानदार विजिट है, एक शानदार विजिट का शानदार नतीजा। यह छोटी लेकिन बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव और बहुत ज्यादा दिल को छूने वाली थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके दिल को छूने वाले बयान के बाद इजरायल में किसी की भी आंख सूखी नहीं रही। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें ना सिर्फ अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को भी देखने का मौका मिला है।”

    Share:

  • Maharashtra: Rohit, nephew Ajit Pawar stage protest outside Baramati police station, demanding investigation into plane crash

    Thu Feb 26 , 2026
    Baramati: MLA and nephew Rohit Pawar has taken a strong stance regarding the investigation into the plane crash of late Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar. After the Mumbai Police refused to register a complaint, Rohit Pawar today visited the Baramati police station and demanded a thorough investigation into the matter. He said that the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved