img-fluid

PM मोदी ने बताया Digital Arrest से बचने का तरीका, जानें कैसे करें बैंक खाते सुरक्षित

February 22, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल मुद्दों पर देश के नागरिकों को जागरूक किया. उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विस्तार से बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि सतर्क और जागरूक रहने से इससे बचा जा सकता है.

पीएम मोदी ने डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया. साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि Digital Arrest और Digital Fraud की घटनाएं समाज में बनी हुई हैं. लोग कभी-कभी फोन या मैसेज के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. व्यवसायियों से भी ठगी होती है. अभी भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इससे बचने के लिए आपका सतर्क और जागरूक रहना बहुत जरूरी है.


  • मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने KYC और री-KYC पर भी काफी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि KYC और री-KYC सिर्फ बैंकिंग प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का तरीका है. पीएम मोदी ने कहा कि बैंक समय-समय पर KYC अपडेट और री-KYC करते रहते हैं.

    पीएम मोदी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे केवल बैंक के अधिकारिक माध्यमों जैसे बैंक ऐप, शाखा या वेबसाइट से ही KYC कराएं. पासवर्ड नियमित बदलें और निजी जानकारी केवल अधिकृत अधिकारियों को दें. उन्होंने RBI के वित्तीय साक्षरता अभियान के बारे में भी बताया.

    पीएम मोदी ने देश के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि KYC को लेकर बिल्कुल भी झुंझलाइए नहीं. KYC आपके पैसे की सुरक्षा के लिए ही है. पीएम मोदी ने कहा कि ओटीपी, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी किसी को भी न दें और अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें. इस प्रक्रिया से आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं.

    Share:

  • इंदौर: भंवरकुआ क्षेत्र में मानसिक विक्षित महिला को बच्चा चोर समझ मारपीट करने वाला आरोपी पकड़े

    Sun Feb 22 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफ़वाह के कारण कई महिलाओ ने मुसीबत झेली और मारपीट का सामना भी करना पड़ गया. वही वीडियो वायरल होने से बदनामी भी झेली वही दूसरी और डेड साल से लापता मानसिक विक्षित महिला बच्च चोरी के आरोप का शिकार हुई. वीडियो वायरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved