
नई दिल्ली। छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) का आज तीसरा दिन है। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य (Offering to Sun) दिया जाएगा। पटना (Patna) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों को सजा दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली में यमुना के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर घाट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मंगलवार यानी आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। वहीं, मुंबई के जुहू बीच पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ मनाने के लिए जुटेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। लखनऊ में गोमती नदी के घाटों पर उत्सव का माहौल है। सीएम योगी आज लखनऊ में छठ महापर्व मेले का उद्घाटन करेंगे।
छठ का महापर्व दिल्ली-एनसीआर में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लाखों महिलाएं निर्जल व्रत रखकर छठी मइया की आराधना कर रही हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved