img-fluid

नीतीश कुमार के राज्यसभा की शपथ लेने के बाद PM मोदी ने किया खास ट्वीट

April 10, 2026

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा में शपथ लेने के साथ ही अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है। नीतीश 2 बार विधानसभा और 4 बार विधान परिषद में रहे हैं। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था। लोकसभा में भी नीतीश 6 बार सांसद रह चुके हैं। अब उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। नीतीश ने कहा था कि वो चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। अब नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में वापस आने पर पीएम मोदी ने उनके लिए एक खास ट्वीट किया है।


  • नीतीश कुमार के राज्यसभा आने पर पीएम मोदी ने कहा- “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”

    Share:

  • वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुआ 25 साल का गेंदबाज, रिप्लेसमेंट प्लेयर का ऐलान

    Fri Apr 10 , 2026
    डेस्क। न्यूजीलैंड की टीम को अगले हफ्ते से बांग्लादेश दौरे का आगाज करना है, जिसमें उन्हें वहां पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved