बड़ी खबर

राष्ट्र के नाम संबोधन में 83 मिनट बोले PM मोदी, जानें क्या है सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड?


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से झंडा फहराया और 83 मिनट तक देश को संबोधित किया। इससे पहले 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री 88 मिनट बोले थे। 2014 में प्रधानमंत्री ने पहली बार देश को 65 मिनट तक संबोधित किया था।

2015 में नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था
2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था।


अब तक सिर्फ एक बार एक घंटे से कम बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री अब तक कुल नौ बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए देश को संबोधित किया। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था। ये उनका सबसे छोटा भाषण है।

किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट बोले मोदी
2014 में 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2017 में 56 मिनट, साल 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट और 2022 में 83 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।

Share:

Next Post

फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह दिल्ली कॉल सेंटर में हुई लूट, मुस्लिम धर्मगुरु समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 15 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ (Bollywood movie ‘Special 26’) की तर्ज पर राजधानी के सुभाष प्लेस स्थित एक कॉल सेंटर(Call center) में छापा मारकर करीब आठ लाख रुपये की लूट की वारदात के मामले महज 24 घंटे में ही सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में नूंह नगर पंचायत अध्यक्ष […]