img-fluid

PM मोदी 4 और अमित शाह 3 नवंबर को आएंगे झारखंड, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

October 30, 2024

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) में बगावत और जुबानी जंग दोनों का दौर जारी है। हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) में मंत्री और कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी (Irfan Ansari) बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हीं की पार्टी की महिला विंग की प्रमुख अलका लंबा (Alka Lamba) ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर दी है। दरअसल, सीता सोरेन ने इरफान पर कथित अपमानजनक कमेंट करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सीता ऑन कैमरा रोने भी लगीं थीं।

वहीं कांग्रेस ने कल दो उम्मीदवारों के नामों का और ऐलान किया है। इसी तरह कांग्रेस द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कुल 30 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने झारखंड के बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को उम्मीदवार बनाया है। दूसरे चरण के लिए सोमवार को मंत्री, विधायकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें प्रमुख रूप से बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, लुईस मरांडी और जयराम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।


कांग्रेस नेता बोले- घुसपैठ रोकना केंद्र का दायित्व
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि घुसपैठ रोकना केंद्र की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला करने के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कब आएंगे पीएम
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव में भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री 4 नवंबर को आएंगे और दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह 3 नवंबर को आएंगे और 3 सभाओं को संबोधित करेंगे। दीपावली के तुरंत बाद हमारा चुनाव प्रचार-प्रसार शुरू होगा और मुझे भरोसा है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी और झारखंड में NDA की सरकार बनेगी।’

Share:

  • कनाडा : भारत को बदनाम करने के लिए लीक किए 'सेंसेटिव' डॉक्यूमेंट, कबूलनामे से ट्रूडो की फजीहत

    Wed Oct 30 , 2024
    नई दिल्ली. कनाडा (Canada) की जस्टिन ट्रूडो सरकार (Justin Trudeau Government) के दो वरिष्ठ अधिकारियों (two senior officials) ने भारत (India) के खिलाफ खुफिया और संवेदनशील जानकारी अमेरिकी अखबार (American newspaper) वॉशिंगटन पोस्ट (washington post) को लीक करने की बात कुबूल कर ली है. द ग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो के राष्ट्रीय सुरक्षा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved