
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ष 2022 की अंतिम ‘मन की बात’ कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया।
पीएम ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘प्यारे देशवासियों, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।’
अटलजी को किया याद
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, ‘आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।
स्वास्थ्य की कई चुनौतियों पर विजय पाई
कोरोना को लेकर फिर बढ़ रही आशंकाओं के बीच पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियों पर विजय पाई है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और देशवासियों की इच्छाशक्ति को जाता है। मेरा आपसे भी आग्रह है कि योग, आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए ऐसे प्रयासों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो उन्हें सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।’
टाटा मेमोरियल की शोध का किया खासतौर से जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी ने मुंबई के इस संस्थान के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर Breast Cancer के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।
नहीं भूल सकते हर घर तिरंगा अभियान
पीएम ने कहा कि विदा हो रहे वर्ष 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।
“मेरे प्यारे देशवासियो, आज दुनियाभर में धूमधाम से Christmas का त्योहार भी मनाया जा रहा है | ये Jesus Christ के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है | मैं आप सभी को Christmas की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ |”
– पीएम @narendramodi.#MannKiBaat #MerryChristmas pic.twitter.com/V9xwzNmkgq
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) December 25, 2022
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved