img-fluid

पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने ‘ग्रेट ऑनर’ अवॉर्ड से नवाजा, अब तक 28 देशों से मिले उच्च नागरिक सम्मान

December 17, 2025

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) को इथियोपिया ( Ethiopia) की राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर (‘Great Honor’) निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें भारत (India) और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया. सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ.


सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने इस सम्मान को भारत और इथियोपिया के बीच वर्षों से संबंधों को मजबूत करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया. पीएम मोदी ने कहा कि वह इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करते हैं.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस सम्मान को लेकर अपनी भावना साझा की. उन्होंने लिखा कि ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित होना उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी को मिले 28 उच्च सम्मान
अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से 28 बड़े नागरिक सम्मान मिल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण से जुड़े कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं. पापुआ न्यू गिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

2016 से 2025 के बीच मिले प्रमुख विदेशी नागरिक सम्मान

इथियोपिया – ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया – (16 दिसंबर 2025)
नामीबिया – ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्शिया मिराबिलिस (9 जुलाई 2025)
ब्राजील – ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (8 जुलाई 2025)
त्रिनिदाद और टोबैगो – ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो (4 जुलाई 2025)
घाना – ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (2 जुलाई 2025)
साइप्रस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोस तृतीय (16 जून 2025)
श्रीलंका – श्रीलंका मित्र विभूषण (5 अप्रैल 2025)
मॉरीशस – ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (12 मार्च 2025)
बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम (5 मार्च 2025)
कुवैत – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (22 दिसंबर 2024)
डोमिनिका – डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (21 नवंबर 2024)
गुयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (20 नवंबर 2024)
नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (17 नवंबर 2024)
रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (9 जुलाई 2024, घोषित 2019)
ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (25 अगस्त 2023)
फ्रांस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (13 जुलाई 2023)
मिस्र – ऑर्डर ऑफ द नाइल (25 जून 2023)
फिजी – ऑर्डर ऑफ फिजी (22 मई 2023)
पापुआ न्यू गिनी – ऑर्डर ऑफ लोगोहू (22 मई 2023)
भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (17 दिसंबर 2021)
संयुक्त राज्य अमेरिका – लीजन ऑफ मेरिट (21 दिसंबर 2020)
बहरीन – किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनैसेंस (24 अगस्त 2019)
मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन (8 जून 2019)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – ऑर्डर ऑफ ज़ायेद (4 अप्रैल 2019)
संयुक्त राष्ट्र – यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड (3 अक्टूबर 2018)
फिलिस्तीन – ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (10 फरवरी 2018)
अफगानिस्तान – स्टेट ऑर्डर ऑफ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान (4 जून 2016)
सऊदी अरब – ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़ (3 अप्रैल 2016)

Share:

  • भारत-इथियोपिया बने रणनीतिक साझेदार, आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

    Wed Dec 17 , 2025
    अदीश अबाबा. भारत (India) और इथियोपिया (Ethiopia) के ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को नई ऊंचाई छू ली। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली (Abiy Ahmed Ali) के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved