
भोपाल। कविता साहित्य में मानवीय भावनाओं की मौलिक अभिव्यक्ति होती है। ‘स्पेसÓ काव्य संग्रह में कवियित्री ने अपनी भावनाओं को पंक्तियों में उकेरा है। यह बात पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने रवीन्द्र भवन सभागार में कवियित्री डॉ. अंजुलि जैन के अंग्रेजी कविताओं के दूसरे संग्रह ‘स्पेसÓ पुस्तक का विमोचन करते हुए कही। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी आवश्यकता ज्ञान को विज्ञान में बदलना है। इसका सबसे बड़ा माध्यम भारतीय समाज का साहित्य बनेगा। पुस्तक विमोचन के अवसर पर पद्मश्री अशोक चक्रधर, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) डॉ. पवन जैन, सुप्रसिद्ध कवि प्रो. सरोज कुमार और सम्पत सरल सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved