
भोपाल। जमीन हड़पने संबंधी धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले डेढ़ साल से फ रार चल रहे जालसाज़ को जहांगीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण के चार अन्य फ रार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मुशीर अहमद पुत्र अब्दुल मालिक निवासी चर्च रोड जहांगीराबाद ने अपने पार्टनर आबिद अली पुत्र मुबारक अली के साथ मिलकर नासिर खान के साथ धोखधड़ी कर उनकी बीमारी के दौरान नासिर के हिस्से की भूमि हड़प ली थी। इस मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने मुशीर अहमद समेत आबिद अली, चांद खां, फ ारूख खां और आरिफ खां के खिलाफ धारा 420,467,468,471,34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण के अन्य फ रार आरोपी आबिद अली पुत्र मुबारक अली,चान्द खां,फ ारूक़ खां और अरिफ खां की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved