
जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस (Police) ने शातिर बदमाश साहिल यादव को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बदमाश के पास से पिस्टल भी बरामद की है। बदमाश ने बीतें दिनों एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में जमकर वायरल हुआ था।[relost]
यह है पूरा मामला
आरोपी साहिल को गिरफ्तार करते हुए थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि बदमाश कई दिनों से चकमा देकर फरार घूम रहा था। शातिर बदमाश साहिल यादव को आज हनुमानताल ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश साहिल यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। घमापुर में रहने वाले साहिल यादव ने बीतें कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी, जहां उसने एक के बाद एक कई बार हवाई फायरिंग की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved