
जबलपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक बाईक रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों में निकाली जा रही है। आज सुबह यह बाईक रैली मंडला जिले से जबलपुर पहुंची। रैली के शहर आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद रैली मालगोदाम चौक स्थित वीर शंकरशाह, रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पहुंची। जहां श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद रैली गांधी स्मारक पहुंची। इस दौरान एडीशनल एसपी संजय अग्रवाल, एएसपी रोहित काशवानी, एएसपी शिवेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी आदि अन्य उपस्थित रहे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved