sexनई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (Central Crime Branch) ने एक बड़े हनी ट्रैप रैकेट (honey trap racket) का भंडाफोड़ किया है, जो कि सूबे की बड़ी हस्तियों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया करता था. उनसे लाखों रुपए ऐंठता था. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके नाम मैसूर निवासी संतोष और पुट्टाराजू हैं.
उनके शिकार विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर नेता और अधिकारी तक बन चुके हैं. बताते चलें कि पिछले साल भी कर्नाटक पुलिस ने एक बड़े हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया था. इस गिरोह की महिलाएं पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दोस्ती करती थी. उन्हें अपनी बातों में फंसाकर मिलने के लिए राजी करती थी. तय जगह पर मुलाकात के दौरान महिला पीड़ित के साथ हमबिस्तर होती थी. महिला के दोस्त उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया करते थे. इसके बाद लोगों को ब्लैकमेल किया जाता और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved