img-fluid

शस्त्र पूजन में ही पुलिस से नहीं दबा ट्रिगर

October 24, 2023

इंदौर। विजयादशमी (Vijayadashami) के अवसर पर आज सुबह डीआरपी पुलिस लाइन (DRP Police Line) में शस्त्र पूजा के दौरान पुलिस से बंदूक का ट्रिगर भी नहीं दब पाया। इसको लेकर खुद अफसर हतप्रभ थे। हकीकत यह है कि लंबे समय से शस्त्रागार में रखी राइफलों और हथियारों को देखने की अफसरों को जरूरत महसूस नहीं हुई। साल में केवल एक बार ही शस्त्रों की पूजा की जाती है। आज सुबह शस्त्र पूजन के दौरान कई पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच थे। अधिकारियों ने शस्त्र पूजा के बाद जब हर बार की तरह राइफल का ट्रिगर दबाया तो वह काफी देर तक दबा ही नहीं। हालांकि बाद में उसी राइफल से हर्ष फायर किया गया। बाद में आयुक्त ने लाइन अफसर को हथियारों की देखभाल करने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि आज शहर के सभी थानों के मालखाने में रखे हथियारों की पुलिसकर्मियों ने पूजा की।

Share:

  • चाकू निकाला तो सीधे हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही पुलिस

    Tue Oct 24 , 2023
    पिछले साल 10 माह में 66 मामले हुए थे दर्ज, इस साल 86 हुए इंदौर। अपराधों (Crime) पर नियंत्रण और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते पुलिस चाकू (Knief) निकालकर हमला करने वाले आरोपियों पर सीधे हत्या के प्रयास की धारा 307 में केस दर्ज कर रही है। इसके चलते इस साल हत्या के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved