
भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपरेशन मुस्कान में गुमशुदा बालिकाओं को तलाशने संबंधी पुलिस के बेहतरीन कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2021 से 31 मार्च 2022 तक 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को तलाशा जाकर परिजन को सौंपा गया है। पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिकाओं को ढूंढ़ निकालने के लिये तीन बार आपरेशन मुस्कान चलाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved