img-fluid

महिला के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

May 25, 2023

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में विगत दिवस अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। संदिग्ध स्थिति में महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की र्शाट पीएम रिपोर्ट में जानकारी लगी कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला की पहचान प्रीति बर्मन निवासी ग्राम पौड़ी थाना बेलखेड़ा के रूप मे हुई है। पुलिस महिला के हत्यारे का पता लगाने परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्यारे का पता नहीं लग सका है। जानकारी हो कि कुछ दिनों से मृतिका प्रीति अपने बेटी के साथ मायके में रह रहीं थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह प्रीति कुछ समान लेने के लिए पाटन में किराना दुकान आई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

Share:

  • बाईक सवार सास और दामाद को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

    Thu May 25 , 2023
    उन्हेल के समीप दूसरे दिन फिर हादसा-आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग गंवा रहे हैं अपनी जान रिश्तेदार से मिलने कल उज्जैन आए थे और देर रात 12 बजे वापस लौटते समय हुई दुर्घटना उज्जैन। उन्हेल के समीप लगातार दूसरे दिन हुई गंभीर घटना में एक वृद्धा और उसके दामाद की मौत हो गई। दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved