उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बाईक सवार सास और दामाद को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

  • उन्हेल के समीप दूसरे दिन फिर हादसा-आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग गंवा रहे हैं अपनी जान
  • रिश्तेदार से मिलने कल उज्जैन आए थे और देर रात 12 बजे वापस लौटते समय हुई दुर्घटना

उज्जैन। उन्हेल के समीप लगातार दूसरे दिन हुई गंभीर घटना में एक वृद्धा और उसके दामाद की मौत हो गई। दोनों नागदा के रहने वाले हैं और कल सुबह रिश्तेदार से मिलने आए थे और रात 12 बजे वापस लौट रहे थे। लालघाटी के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिससे मौके ही उनकी मौत हो गई। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि कल देर रात 12 बजे के करीब उन्हेल के समीप लालघाटी पर अज्ञात वाहन बाईक सवारों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मौके पर देखा तो एक वृद्धा और युवक की लाश पड़ी हुई थी।


पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए। इस दौरान पीछे से आई दूसरी बाईक सवार दुर्घटना में मारे गए दोनों लोगों के रिश्तेदार निकले और उन्होंने उनकी पहचान करते हुए मृतक का नाम कमल पिता प्रभुलाल निवासी और उसकी सास उल्काबाई पति भूराप्रसाद साहनी निवासी नागदा बताया। मृतकों के रिश्तेदार बृजेन्द्र निवासी बिरलाग्राम ने बताया कि वे सभी रिश्तेदार से मिलने कल सुबह उज्जैन आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। कमल उनके आगे निकल गया था और उन्हेल के समीप जाकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जब वे पीछे-पीछे वहां पहुँचे तो कमल और उल्काबाई की दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। उन्होंने एक चार पहिया वाहन को वहाँ से जाते हुए देखा था। आज सुबह दोनों मृतकों के शवों का उन्हेल के अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि परसों रात नागदा निवासी दंपत्ति उज्जैन से अपने घर जा रहे थे, इस दौरान उन्हेल कृषि उपज मंडी के समीप बाईक सवार नागदा के दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया था जिसमें पति की मौत हो गई थी और महिला को भर्ती कराया गया है। कल रात फिर दूसरा हादसा हो गया।

Share:

Next Post

विकास प्राधिकरण का 250 करोड़ का बजट हुआ पारित

Thu May 25 , 2023
कमजोर आय वर्ग के लिए नई आवासीय योजना बनेगी-महाकाल वाणिज्यिक केन्द्र में निर्मित 32 फ्लेटों का होगा निराकरण उज्जैन। विकास प्राधिकरण उज्जैन का वर्ष 2023-24 का बजट संचालक मंडल की बैठक में पारित किया गया। इस दौरान 250 करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई तथा निर्णय लिया गया कि कमजोर आय वर्ग के लोगों […]