img-fluid

इंदौर में पिता की मौत मामले में बेटा को पुलिस ने लिया हिरासत में, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

January 19, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में एक बुजुर्ग व्यक्ति (Elderly Person) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस (Police) ने उसके बेटे (Son) को हिरासत में लिया है। मामले में परिजनों ने बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, परिजनों का कहना है कि घटना से पहले बेटे और पिता के बीच सरिया चोरी को लेकर कहासुनी हुई थी। जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बेटे ने पिता के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।


  • घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • बंगाल में SIR को लेकर बवाल, मुर्शिदाबाद में सड़कों पर भिड़े BJP और TMC के कार्यकर्ता; पुलिस की गाड़ी पर पथराव

    Mon Jan 19 , 2026
    मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर जारी घमासान के बीच सड़कों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी (BJP) का कार्यकर्ता भिड़ गए. इस दौरान मुर्शिदाबाद में पुलिस (Police) की गाड़ी पर पथराव भी किया गया. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फॉर्म-7 जमा करने से रोक दिया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved