
इंदौर (Indore)। भारतीय जनता पार्टी की आज निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के पूर्व ही कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर थाने पर बैठाया। इधर पुलिस कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ अन्य कांग्रेस नेताओं ने शहर में पोस्टर चस्पा कर दिए। शहर में चल रहे नशे के व्यापार को लेकर कांग्रेस नेता विवेक खण्डेलवाल, गिरीश जोशी और देवेन्द्रसिंह यादव ने कुछ दिन पूर्व शहर में आज निकलने वाली जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा सरकार के राज में गांजा पीछे गली में मिलता है, के पोस्टर लगाने की धमकी दी थी। इस धमकी देने के बाद आज सुबह जूनी इन्दौर पुलिस ने सुबह 6 बजे कांग्रेस नेता गिरीश जोशी को गिरफ्तार किया और थाने पर नजरबंद कर दिया।
इधर गिरफ्तारी उधर कांग्रेसियों ने शहर में लगाए पोस्टर
शहर में फैले नशे के जाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं ने उड़ता इन्दौर से संबोधित करते हुए एक पोस्टर जनआशीर्वाद यात्रा में लगाने की धमकी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस जब जूनी इन्दौर क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता गिरीश जोशी को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, जिसकी खबर लगते ही कांग्रेस नेता विवेक खण्डेलवाल और देवेन्द्रसिंह यादव उक्त पोस्टर लेकर रीगल चौराहा पहुंच गए, जहां पर उन्होंने पोस्टर को रोटरी पर ही चस्पा कर डाला।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved