img-fluid

करीना कपूर खान और अनन्या पांडे के घर पहुंची पुलिस, जानिए क्या है मामला

June 10, 2022


नई दिल्ली। स्टार्स के घर के बाहर हमेशा कैमरा पर्सन होते हैं। उनके घर के बाहर क्या हलचल होती है ये इनके द्वारा शेयर किए गए वीडियोज और फोटोज से पता चल जाता है। अब शुक्रवार को सैफ अली खान और अनन्या पांडे के घर पर पुलिस स्पॉट की गई। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी दिखी और फिर पुलिस वाले उनके घर के अंदर गए। हालांकि फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसी नेगेटिव वजह से स्टार्स के घर नहीं गई बल्कि वे तो एक इन्विटेशन के चलते दोनों के घर गए हैं।


दरअसल, मुंबई पुलिस एक इवेंट के लिए उन्हें इन्वाइट करने गई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस को मलाइका अरोड़ा के घर पर स्पॉट किया गया था। तब भी पुलिस उन्हें इन्वाइट करने गई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, ‘करीना कपूर खान और अनन्या पांडे को मुंबई पुलिस एक इवेंट में इन्वाइट करने आई। आपने क्या सोचा?’ यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि आप कहना क्या चाहते हो।

करीना और अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में नागा चैतन्य भी हैं जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में मोना सिंह भी हैं। इसके अलावा करीना ओटीटी डेब्यू भी कर रही हैं। वह किताब द डिवोशन ऑफ स्पेक्ट एक्स पर बनी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।

Share:

  • भोपाल देहात के दो आईपीएस में नहीं बैठ रही पटरी, एसपी को नजरअंदाज कर रहे थाना प्रभारी

    Fri Jun 10 , 2022
    एसपी को छोड़ सीधे आईजी को दी जाती है घटनाओं की जानकारी भोपाल। भोपाल देहात आईजी इरशाद वली और एसपी किरण लता किरकिट्टा के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। दरअसल भोपाल देहात में आने वाले सातों थानो ंमें आईजी द्वारा भोपाल डीआईजी रहते पोस्टेड किए गए थाना प्रभारी हैं। यही कारण है कि यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved