img-fluid

सोने चांदी के जेवरत और नगदी लेकर तांत्रिक के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने भोपाल से किया बरामद

February 10, 2026

इंदौर: इंदौर (Indore) के बाणगंगा थाना (Banganga Police Station) क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. जहां एक महिला (Women) सोने चांदी (Gold Silver) के जेवर और नगदी रुपए लेकर तांत्रिक (Tantric) के साथ फरार हो गई थी. पूरे ही मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला को भोपाल से बरामद कर लिया है, जिससे कुछ नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं महिला से पूछताछ की जा रही है.


  • एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद महिला के परिवार के बयान लिए गए वहीं उसके पति के भी बयान लिए गए थे. दोनों के बयान अलग-अलग नोट किए गए इसके बाद दोनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की गई. जब तकनीकी जांच की गई तो महिला की लोकेशन भोपाल में मिली, जिसे वहां से दस्तयाब कर लिया गया है. महिला के पास से कुछ नगदी राशि और सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं. महिला ने पूछताछ में बताया कि वह उसके पति से परेशान होकर किसी राकेश जाटव नामक युवक के साथ चली गई थी. पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि राकेश तांत्रिक क्रिया और उससे संबंधित पूजा पाठ घर में करवाता था इस दौरान दोनों की पहचान हुई थी और अपने पति से परेशान होकर वह राकेश के साथ चली गई थी फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है.

    Share:

  • One husband in Bihar, the other in Delhi... The woman whose body was found in a car had been married twice.

    Tue Feb 10 , 2026
    New Delhi: The discovery of the bodies of three people in a car parked on Delhi’s Peeragarhi flyover caused a sensation. Two women and a man were found dead in a white Tata Tigor car. They were identified as Randhir, Ram Naresh, and Lakshmi. In the latest update, Delhi Police have traced the person seen […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved