img-fluid

नकली राहुल गांधी बनाकर पुलिस ने की रिहर्सल

November 25, 2022

दो क्यूआरटी टीमें चलेंगी यात्रा के साथ

इंदौर। शहर में आने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के मध्य नजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आज पुलिस ने डीआरपी लाइन में डमी राहुल गांधी के साथ इसकी रिहार्सल की।  इस दौरान एक पुलिसकर्मी को राहुल गांधी बनाकर रस्सी के घेरे में चलाया गया और चारों और पुलिस के जवान उसके साथ दौड लागते रहे। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी गिर का घायल भी हो गई। एडिशनल कमिश्रर राजेश हिंगनकर ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और सेंट्रल ऐजेंसियों के निर्देशो के अनुसार तैयारी की जा रही है।  वहीं शहर में हर स्थान की ड्रोन से भी निगरानी की जाऐगी।


अश्रूगैस का अभ्यास

पुलिस टीम ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलग से अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस टीम ने अश्रूगैस के गोले भी छोड़े। सभी पुलिस अधिकारियों को हेलमेट और बॉडीगार्ड से साथ यह अभ्यास करवाया गया।

यातायात के 300 जवान संभालेंगे राहुल की यात्रा में यातायात व्यवस्था

राऊ गोल चौराहे से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के शहर में प्रवेश के साथ ही शहर के यातायात को संभालने के लिए करीब 300 जवान मोर्चा संभालेंगे। यात्रा के साथ दो क्यूआरटी टीमें भी रहेंगी। एक टीम आगे और एक टीम यात्रा के पीछे चलेगी। पूरे रूट पर यातायात अधिकारियों के साथ जवानों की तैनाती की जाएगी, जिसके लिए करीब 300 जवानों की आवश्यकता बताई जा रही है। यातायात सुगम रहे और यात्रा में भी दिक्कत न हो, इसे लेकर तैयारी की जा रही है। कई जगह जरूरत के मुताबिक उसी समय डायवर्शन किए जाएंगे।

Share:

  • संगठन में कसावट लाने के लिए भाजपा के अध्यक्षों के ऊपर वार्ड प्रभारी बना डाले

    Fri Nov 25 , 2022
    कुछ वार्डों से नाम आना बाकी, 50 वार्डों की संगठन ने की घोषणा इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कसावट लाने के लिए अब वार्ड स्तर पर अध्यक्षों के ऊपर एक-एक प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति कर दी है। वे वार्ड मेें पार्टी के कामकाज को लेकर निगाह रखेंगे और जो कार्यक्रम प्रदेश और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved