इंदौर न्यूज़ (Indore News)

संगठन में कसावट लाने के लिए भाजपा के अध्यक्षों के ऊपर वार्ड प्रभारी बना डाले

कुछ वार्डों से नाम आना बाकी, 50 वार्डों की संगठन ने की घोषणा

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कसावट लाने के लिए अब वार्ड स्तर पर अध्यक्षों के ऊपर एक-एक प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति कर दी है। वे वार्ड मेें पार्टी के कामकाज को लेकर निगाह रखेंगे और जो कार्यक्रम प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन से मिलेंगे, उसे नीचे तक क्रियान्वित करने का काम करेंगे। फिलहाल 50 वार्डों की घोषणा कर दी गई है।


नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संगठन के कामों को नीचे तक उतारने के लिए पदों का बंटवारा करना शुरू कर दिया है। भाजपा में पहले से ही प्रभारी बनाने की परंपरा रही है, लेकिन अब वार्ड स्तर पर भी प्रभारी बनाए जा रहे हैं। कल 85 में से 50 वार्डों के प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की गई है। इसमें आसपास के वार्डों के अनुभवी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है, जिन्हें संगठन के कामकाज की जानकारी है। अब नगर संगठन इनसे भी रिपोर्ट लेगा। फिलहाल प्रभारियों को मतदाता सूची के काम में भिड़ जाने को कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष आज शाम लेंगे बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज शाम इंदौर आ रहे हैं। कल ही उनके आने की जानकारी दी गई। वे शाम को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ नगर पदाधिकारी, कार्यकारिणी तथा प्रमुख नेताओं की बैठक लेंगे।

Share:

Next Post

खडग़े नाराज, अगले चुनाव में कांग्रेस बदल सकती है चेहरा

Fri Nov 25 , 2022
गहलोत के बयान से भूचाल नई दिल्ली।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित कई बड़े नेता नाराज बताए जा रहे हैं। जयराम रमेश ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि इससे संगठन कमजोर होगा। उधर हाईकमान की नाराजगी के बाद […]