
नई दिल्ली। पेपर लीक (Paper leak) के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central government) पर हमला बोला है। मॉनसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे। ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई। जैसे ही पुलिस राहुल को उठाने आई, राहुल जमीन पर लेट गए। इस पर पुलिस कर्मी उन्हें हाथ-पैर से पकड़कर उठाकर ले गए। कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे थे। पुलिस धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे।
जितेंद्र सिंह बोले- नीट पर चर्चा की मांग मानी, लेकिन अब मुकरे
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पोस्ट करके कहा- राहुल की मांग थी कि संसद में नीट पर चर्चा हो। सरकार ने उनकी बात मान ली तो वह अपनी बात से मुकर गए। उन्होंने कहा- अब हमारी दो मांगे हैं। नीट पर चर्चा के साथ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved