img-fluid

इंदौर: शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला, सांवेर थाना प्रभारी सहित तीन घायल

March 17, 2026

इंदौर। समीपस्थ सांवेर के अंतर्गत ग्राम सगरोड मैं कल देर रात सांवेर पुलिस ने शराब के अवैध ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवश्य शराब बरामद की। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसके कारण, सांवेर थाना प्रभारी गिरजा शंकर महोबिया, उप निरीक्षक आसिफ हुसैन, आरक्षक मनीष वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना रात 11:15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी ग्राम सगरोड में शराब का अवैध कारोबार तुफान सिंह चावला द्वारा किया जा रहा है। उसी आधार पर छापामार कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चेतन जायसवाल, अर्पण, धीरज, वीरेंद्र, भोला धर्मेंद्र, जितेंद्र के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। नहीं सरगना तूफान सिंह की तलाश की जा रही है।

Share:

  • 28 दुकानें तोडऩे के बदले में निगम ने मेट्रो से मांगे एक करोड़

    Tue Mar 17 , 2026
    जैसे ही पैसा आएगा वैसे ही शिवाजी मार्केट और छोटा गणपति की दुकानें टूटेंगी इंदौर। इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) द्वारा 28 दुकानें (28 shops) तोडऩे (demolishing) के एवज में मेट्रो रेल कंपनी (Metro Rail Company) से एक करोड़ रुपए की मांग की गई है। जैसे ही यह राशि नगर निगम को प्राप्त हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved