
नई दिल्ली । कर्नाटक(Karnataka) के गुलबर्गा सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Gulbarga Central University)में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट (Bihar students beaten up)की घटना हुई। हॉस्टल में हुई मारपीट(Fight in the hostel) से शुरू हुई बात बहुत बढ़ गई कि कई छात्रों के साथ मारपीट की गयी। तीन छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना है। इस मसले पर बिहार का सियासी माहौल गर्म हो गया है। जेडीयू ने इस पर कांग्रेस और राजद को घेरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने पूछा है कि नेता बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्यों खामोश हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। बीजेपी ने भी राजद और कांग्रेस पर तीखा वार किया है।
नीरज कुमार ने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय गुलबर्गा में लगातार बिहार के छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन शासन और सत्ता खामोश है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका गुनाहगार कौन है। बिहारी छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। क्या इससे कांग्रेस पार्टी समहत है। कांग्रेस की राजनैतिक सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल क्यों खामोश है। राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार और बिहारी बात खूब करते हैं। लेकिन इस मुद्दे पर उनके होठ क्यों सिल गये हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ना बिहार के छात्रों का हक है। ऐसे में तेजस्वी यादव को तय करना है कि उनके लिए राजनैतिक भाईचारा ज्यादा महत्वपूर्ण है या बिहार का छात्र और नौजवान। तेजस्वी यादव को जनता के बीच इसे स्पष्ट करना चाहिए। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि तेजस्वी यादव कब अपने सहयोगी कांग्रेस के नेताओं से पूछेंगे कि यह अन्याय क्यों हो रहा है। मुंह में दही जमाकर बैठने से काम नहीं चलेगा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के गुलबर्गा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों के से मारपीट की गई। छात्रावास में दो छात्र समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद बिहारी छात्रों को टारगेट करते हुए उनके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को बात बहुत बढ़ गई। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कर्नाक में बिहार का अपमान किया जा रहा है और विपक्ष मुंह में फेवीकॉल लगाए बैठा है। इससे काम नहीं चलेगा। उनकी पोल खुल चुकी है। अब बिहार और बिहारियों के दिल में इनके लिए कोई जगह नहीं है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved