मुंबई (Mumbai) । एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने शादी के 11 साल बाद अपनी बिखरती दुनिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, “तलाक के कारण मैं जिंदगी में उदास थी। मेरे लिए इससे उबरना बहुत मुश्किल था।”
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा 2003 में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। मनीष एक भारतीय वीजे और मुंबई में एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं। पूजा और मनीष अपनी पहली मुलाकात के बाद अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। महज दो महीने डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। हालांकि, शादी के 11 साल बाद यानी 2014 में दोनों अलग हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved