
नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) बॉलीवुड की ऐसी खूबसूरत अदाकारा हैं जिसने अपने खूबसूरती से सबको दिवाना बना दिया। पूनम ढिल्लों आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में एयरक्राफ्ट इंजीनियर थे। महज 16 साल की उम्र में पूनम ढिल्लों ने मिस इंडिया (Miss India) का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। पूनम इतनी खूबसूरत थीं कि निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ का ऑफर दे दिया था।
डॉक्टर बनना चाहती थीं पूनम ढिल्लों…
पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) को पढ़ने का काफी शौक था। वो हमेशा से घर में एक ब्राइट स्टूडेंट के तौर पर जानी जाती थी। पूनम खुद बड़े होकर डॉक्टर बनने के सपने देखती थीं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। यश चोपड़ा (Yash Chopra) को दिए हुए ऑफर को पूनम ढिल्लों ने ठुकरा दिया था। पुनम नहीं चाहती थीं कि उनकी पढा़ई किसी भी वजह से डिस्टर्ब हो। इसके बाद पूनम ने फिल्म के लिए के लिए हां कह दिया लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने मांग की थी कि वो फिल्म की शूटिंग स्कूल की छुट्टियों में ही करेंगी।
जब शशि कपूर ने जड़ा था जोदार थप्पड़…
एक फिल्म के एक सीन में पूनम को शशि कपूर (Shashi Kapoor) को थप्पड़ मारना था। सीन के रीयल बनाने के लिए यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन को बिना बताए ही जोरदार तमाचा जड़ दिया। शशि कपूर ने ऐसा इसलिए किया ताकि ये सीन रियल लगे। हालांकि बाद में शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन से माफी मांगी थी। यह किस्सा आज भी फिल्मी दुनिया में उदाहरण की तौर पर पेश किया जाता है कि कैसे किसी फिल्म के एक सीन में रियलिस्टिक फील के लिए यश चोपड़ा प्रयोग किया करते थे।
शादीशुदा लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही पूनम…
पूनम अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। शादी के बाद पूनम ने करीब 5 सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। इसके बाद साल 1997 में एक बार फिर उन्होंने फिल्म ‘जुदाई’ से वापसी की। पूनम की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। उन्होंने साल 1997 में अशोक ठकेरिया से तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved