मुंबई (Mumbai) अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार की है। नए साल के पहले दिन अक्षय और टाइगर श्रॉफ (Akshay and Tiger Shroff) की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म इस वर्ष ईद पर रिलीज होगी। इस मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं।
View this post on Instagram
वर्ष 2024 में खिलाड़ी अक्षय कुमार कई फिल्मों में नजर आएंगे। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ का भी नाम है। इसका निर्माण वासु भगनानी और जैकी भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।
स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर भी भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आएंगे। वहीं निर्देशक अली अब्बास जफर पहली बार दो अलग-अलग पीढ़ियों के दो अभिनेताओं को निर्देशित कर रहे हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved