img-fluid

इंदौर के मुख्य मार्गों के गड्ढे 3 अक्टूबर से भरे जाएंगे

October 01, 2025

7 करोड़ का होगा खर्च, डामर प्लांट शुरू करने के लिए दे दिए निर्देश

इंदौर। इंदौर नगर निगम (Municipal council) द्वारा शहर (Indore) के मुख्य मार्गों (main roads) के गड्ढे (Potholes) भरने का काम 3 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस कार्य पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम को अंजाम देने के लिए निगम द्वारा डामर प्लांट शुरू करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।


सारे शहर की जनता सडक़ के गड्ढों के कारण हैरान-परेशान है। हमेशा बारिश के मौसम के पहले नगर निगम द्वारा सडक़ों के पैचवर्क का कार्य कर दिया जाता है। इस बार निगम की ओर से बारिश के पहले यह कार्य नहीं किया गया। इस स्थिति के कारण सडक़ों की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। इस स्थिति को सुधारने के लिए लगातार हल्ला मचा हुआ है। इस बीच निगम आयुक्त दिलीपकुमार यादव के निर्देश पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर द्वारा डामर के प्लांट संचालकों की बैठक ले ली गई है। इन प्लांट संचालकों को उनका प्लांट चालू करने के लिए कह दिया गया है। अब निगम द्वारा 3 अक्टूबर से शहर की मुख्य सडक़ों के गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा। इस कार्य पर 7 करोड़ की राशि खर्च होगी। पहले से निगम द्वारा किए हुए टेंडर में इस कार्य को कर लिया जाएगा।

शहर के मुख्य मार्गों के अलावा कॉलोनी के मुख्य मार्गों की सडक़ों के गड्ढे भरने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर आयुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट को अभी मंजूरी नहीं मिली है। जैसे ही मंजूरी मिलती है वैसे ही निगम द्वारा इसके लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सारे शहर में यदि ढंग से गड्ढों का पैचवर्क करना है तो कम से कम 30 करोड़ की राशि की जरूरत है। आयुक्त द्वारा इस कार्य के लिए जितनी राशि मंजूर की जाएगी उसके हिसाब से काम करने की योजना तैयार की जाएगी।

Share:

  • 1 अक्तूबर से कॉमर्शियल एलपीजी 15.50 रुपये महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

    Wed Oct 1 , 2025
    नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडरों (LPG Cylinders) की कीमतों में बड़े बदलाव किए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने 1 अक्तूबर से कॉमर्शियल (Commercial) एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संशोधन के बाद, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved