img-fluid

भारत में बहुत तेजी से गरीबी हो रही है दूर: जॉन केरी

April 07, 2021

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के विशेष दूत जॉन केरी (John kerry) जलवायु संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे (Reached India on a four-day visit)हैं। पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सात सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Environment Minister Prakash Javadekar) से मुलाकात की। वहीं जावड़ेकर (Javadekar) ने बैठक में आठ सदस्यीय भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। जावड़ेकर ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जलवायु के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी के साथ उपयोगी वार्ता हुई। हमने जलवायु वित्त, संयुक्त अनुसंधान एवं सहयोग समेत कई मामलों पर चर्चा की।



वहीं इसके बाद विशेष दूत केरी ने भी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि भारत एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसके तहत लाखों लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं। भारत वैश्विक मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों के साथ साझेदारी में भारत द्वारा लिया गया निर्णय आने वाले पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य को निर्धारित करेगा।
कोरोना वैक्सीन को दुनिया में पहुंचाने सहित कई मुद्दों पर भारत का वैश्विक नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा है। मैं विशेष रूप से आभारी हूं कि भारत जलवायु पर तेजी से काम कर रहा है। आप निर्विवाद रूप से अक्षय ऊर्जा की तैनाती में विश्व नेता हैं। उन्होने कहा कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नेतृत्व दुनिया भर की अन्य गतिशील बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share:

  • कैसा रहेगा, बुधवार का राशिफल

    Wed Apr 7 , 2021
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी, बुधवार, 07 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved