
प्राग। भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने प्राग चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
नागल ने दूसरे दौर के मुकाबले में अपने से नीचे की रैंकिंग वाले स्थानीय खिलाड़ी जिरी लेहेच्का को हराया। नागल ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में लेहेच्का को 5-7, 7-6(4), 6-3 से शिकस्त दी।
क्वार्टर फाइनल में नागल का सामना स्विटजरलैंड के स्टान वावरिंका से होगा। टूर्नामेंट में अन्य भारतीयों में दिविज शरण और एन श्रीराम बालाजी भी भाग ले रहे हैं, जो युगल मुकाबलों में अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। नागल पिछले साल अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के खिलाफ खेले थे। उन्होंने स्विस खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट जीता भी था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved