img-fluid

पेंशन योजना में बदलाव की तैयारी, सेवानिवृत्ति पर मिलेगा ज्यादा पैसा

November 25, 2022

नई दिल्ली। सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की पेंशन योजना की वेतन सीमा बढ़ा सकती है। इससे कर्मचारियों और कंपनियों के अनिवार्य योगदान में वृद्धि होगी। साथ ही, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले फंड के लिए ज्यादा बचत में मदद मिलेगी।

अभी ईपीएफओ की कर्मचारी भविष्य निधि योजना के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये प्रति महीने है। इसे बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो 75 लाख और कर्मचारी ईपीएफओ के दायरे में आ जाएंगे। अभी इनकी संख्या 6.8 करोड़ है। वेतन सीमा को आखिरी बार 2014 में 6,500 रुपये प्रति महीने से बढ़ाया गया था। पीएफ उन कंपनियों को काटना होता है, जहां 20 या इससे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।


  • जल्द बनेगी समिति
    वेतन सीमा बढ़ाने को जल्द विशेषज्ञ समिति गठित होगी। समिति महंगाई के हिसाब से सीमा तय करेगी। इसके बाद न्यूनतम वेतन सीमा को बढ़ाया जाएगा।

    संशोधन बाद ऐसे बढ़ेगा योगदान
    अभी 15,000 रुपये मासिक वेतन पर 12% की दर से 1,800 रुपये है। अगर वेतन सीमा को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाता है तो 12% दर से पीएफ अंशदान बढ़कर 2,520 रुपये हो जाएगा। इससे सेवानिवृत्ति फंड में बढ़ोतरी होगी।

    Share:

  • Apple के सबसे बड़े प्लांट में 20000 नवनियुक्त कर्मियों ने काम बंद किया, उत्पादन प्रभावित

    Fri Nov 25 , 2022
    नई दिल्ली। चीन में एपल के प्लांट में करीब 20 हजार नवनियुक्त कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। इससे प्रतिष्ठित ब्रांड एपल के उत्पादों का प्रोडक्शन प्रभावित होने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन 20 हजार लोगों ने काम बंद करते हुए कंपनी छोड़ दिया हैं उनमें अधिक नए बहाल किए गए कर्मी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved