
रवीन्द्र जैन
भोपाल। मप्र कांग्रेस में भारी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन किया जा रहा है। लगभग 20 जिलाध्यक्षों को भी बदला जा रहा है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संगठन में कसावट शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की भारी भरकम टीम को भंग करने के मौखिक निर्देश दे दिए हैं। यानि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष के अलावा कोई पदाधिकारी नहीं है। कमलनाथ ने नये प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक कांग्रेस हाईकमान मप्र कांग्रेस के नये पदाधिकारियों की घोषणा कर सकता है। नये पदाधिकारियों के नामों के प्रस्ताव कमलनाथ शीघ्र ही दिल्ली भेजेंगे। यह भी खबर आ रही है कि कमलनाथ इस बार अपनी टीम छोटी लेकिन मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved