img-fluid

सलकनपुर मां विजयासन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, घट और ज्योति स्थापना के साथ शुरू होगा पावन पर्व

March 18, 2026

सीहोर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विजयासन देवी मंदिर (Maa Vijayasan Devi Temple) में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होने जा रहा है। यह दिव्य धाम बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। गुरुवार सुबह 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और ज्योति स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा, जो 27 मार्च को राम नवमी के दिन सम्पन्न होगा।

नवरात्रि के दौरान मां विजयासन देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, छांव और परिक्रमा मार्ग में कारपेट बिछाने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


  • सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेंगे। सैकड़ों पुलिस जवान और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु लगभग 1400 सीढ़ियों का रास्ता तय कर सकते हैं, वहीं रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे हर आयु वर्ग के भक्त आसानी से दर्शन कर सकें। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के इस महापर्व में सलकनपुर एक बार फिर आस्था के रंग में रंगने को तैयार है।

    Share:

  • बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा, दीपक से साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

    Wed Mar 18 , 2026
    छतरपुर। छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में आरती के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दीपक की लौ से एक महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को तुरंत जिला अस्पताल लाकर बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved