
नई दिल्ली। भारत में अब भविष्य में होने वाले युद्ध को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। दुश्मन देशों के हमलों से बचने के लिए अब देश के हर शहर में सेल्फ झोन (बंकर) बनाए जाएंगे। रूस के साथ चल रहे संघर्ष में यूक्रेन के शहरों, खासकर राजधानी कीव में भूमिगत मेट्रो स्टेशनों ने प्रभावी बम शेल्टर के रूप में लाखों लोगों की जान बचाई है।
अब भारत में भी इसी तर्ज पर सेल्फ झोन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय शहरों को मौजूदा स्वरूप में ही इसके लिए तैयार करने के तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है। इसके लिए इमारतों के बेसमेंट के साथ ही चुनिंदा शहरों में मेट्रो समेत अन्य भूमिगत निर्माण ढांचों का सहारा लिया जा सकता है। शहरी मामलों के विशेषज्ञों ने भी इसके लिए सुझाव दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved