कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) जल्द ही बड़े पर्दे पर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। , राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का नाम इमरजेंसी रखा गया है और फिल्म में कंगना (Kangana Ranaut ) इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा कंगना ने पिछले साल ही की थी। वहीं अब कंगना ने इस फिल्म को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कंगना (Kangana Ranaut )ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। यह तस्वीर एक बैठक की है और तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा-‘इमरजेंसी!’
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कंगना (Kangana Ranaut ) द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब इस फिल्म के लिए कमर कंस ली है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर सकती है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी के समय में लगे आपातकाल पर आधारित होगी। कंगना इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और साईं कबीर इसके कहानीकार और पटकथा लेखक होंगे। वह इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। इस फिल्म के अलावा कंगना जल्द ही फिल्म तेजस और धाकड़ में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved