img-fluid

अमूल प्लांट की कार्यप्रणाली सांची में लागू करने की तैयारी

October 24, 2026

उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी स्थित अमूल प्लांट की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर अब सांची दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं में सुधार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। संभागायुक्त आशीष सिंह ने शुक्रवार को प्लांट का निरीक्षण किया।



  • उन्होंने किसानों से दूध संकलन, प्रसंस्करण, उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में बिक्री तक की पूरी व्यवस्था को समझा। साथ ही संचालन में आने वाली समस्याओं का फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजी राकेश गुप्ता और एमपीआईडीसी उज्जैन के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने देखा कि किसानों से एकत्र दूध प्लांट तक कैसे पहुंचता है, उससे विभिन्न उत्पाद कैसे तैयार होते हैं और उनकी आपूर्ति बाजार तक किस तरह की जाती है।संभागायुक्त ने कहा कि अमूल में अपनाई जा रही उपयोगी कार्यप्रणालियों से सीख लेकर सांची दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। इसके लिए दूध संकलन, उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को समझकर उन तरीकों की पहचान की जा रही है, जिन्हें सांची में भी अपनाया जा सकता है।

    Share:

  • चूरू में कार-ट्रेलर की भीषण टक्कर... एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    Sat Oct 24 , 2026
    चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर रोड पर ददरेवा-न्यांगली गांव के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. माता के दर्शन (धोक लगाने) जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों से भरी कार और एक बेकाबू ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस भयानक हादसे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved