
मुंबई। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर (Lt. Governor of Ladakh Radha Krishnan Mathur) के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है, इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Jharkhand Governor Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है, इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved